Date: 08/04/2025 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वास्थ्य विभाग की सिकल सेल एनीमिया जागरूकता अभियान, अब मिलेगी एनीमिया से मुक्ति
6/20/2024 12:54:09 PM IST
7367
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : एनीमिया मुक्त भारत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिकल सेल एनीमिया जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान पूरे झारखंड में चल रहा है, जिसका उद्देश्य है कि एनीमिया सिकल सेल जैसे अनुवांशिक रोग से ग्रसित लोगों को चिन्हित कर उनका समुचित इलाज उपलब्ध करवाना। सिकल सेल एनीमिया डे पर इस अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल जामताड़ा में डीसी कुमुद सहाय, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सिविल सर्जन ने बताया कि सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक रक्त रोग है, जो प्रभावित रोगी के पूरे जीवन को प्रभावित करता है। यह भारत की जनजातीय आबादी में अधिक है, लेकिन गैर-आदिवासियों में भी यह देखा जा रहा है। यह न केवल एनीमिया का कारण बनता है, बल्कि दर्द, विकास में कमी, फेफड़े, हृदय, गुर्दे, आंख, हड्डियां और मस्तिष्क जैसे कई अंगों को भी प्रभावित करता है। जो एक लाइलाज बीमारी है, और थोड़ी बहुत इलाज की संभावना बोन मैरो ट्रांसफर कर हो सकता है। जो काफी खर्चीला है। इसलिए ऐसे लोगों को जागरूक करना और उनका नियमित काउंसलिंग करना जरूरी है।
वही डीसी कुमुद सहाय ने इस बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक रहने की अपील की है। साथ हीं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक लोगों के बीच इस चीज का जागरूकता फैलाएं। अधिक से अधिक जांच कर ऐसे रोगियों की पहचान करें ताकि उन्हें जागरुक कर उनकी काउंसलिंग किया जा सके और बचाव के बारे में जानकारी दी जा सके। तभी इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
के वि के धनबाद की ओर से बाघमारा गांव में लक्ष्मी देवी के पोषण वाटिका में पोषण पखवाड़ा शुरू
#
मुंगेर में पशुपालन विभाग की टीम बर्ड फ्लू की आशंका से कर रही है छिड़काव
#
मरीज की मौत के बाद परिजनों का SNMMCH में हंगामा, डॉक्टर नहीं रहने का लगा आरोप
#
विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकली जागरूकता रैली
#
मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप में 215 बंदियों का इलाज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
और महादलितों संग भाजपा नेत्री ने खेली होली
#
अधिवक्ता राधेश्याम की कोर्ट शिरीस्ता में रही 37 वां होली मिलन की धूम,अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य हुए शरीक
#
और होली के मूड में पूर्व मंत्री बन्ना भी ,जमकर उड़ाए गुलाल
#
महाराजा कॉलेज परिसर में प्रो डॉ उमाशंकर पाण्डेय पांचवीं पुण्य-तिथि पर मनी स्मृति-दिवस
#
के वि के धनबाद में संगोष्ठी : परवर्तित जलवायु में कृषकों को वैज्ञानिकों ने समझाया मौसम आधारित खेती की तकनीक