Date: 22/02/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पटना : 24 घंटे में मेडिकल छात्र समेत सात को कोविड, मरीजों की संख्या 18 पहुंची
5/31/2025 11:38:42 AM IST
7433
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार की राजधानी पटना कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 7 नए संक्रमितों की पहचान की गयी है. एक सप्ताह में पटना में कोरोना के नए मामलों की संख्या 18 हो चुकी है. इसमें सिर्फ गुरुवार एक दिन ऐसा रहा है जिस दिन कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए. हालांकि शुक्रवार देर शाम जब कोरोना के जांच के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आई तो 7 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली.
कुल 18 रिपोर्ट पॉजिटिव: एनएमसीएच में तीन और शहर के दो निजी लैब में जांच की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. मरीजों में पटना के आरपीएस मोड़, अगम कुआं, कंकड़बाग आदि क्षेत्र के रहने वाले लोग हैं. गौरतलब है कि पटना के चारों मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में बीते 1 सप्ताह में 80 से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है. इसमें 18 रिपोर्ट पॉजिटिव मिले हैं.
मेडिकल छात्र संक्रमित :
कुल मरीजों में सर्वाधिक एनएमसीएच में छह रिपोर्ट पॉजिटिव मिले हैं. बीते 24 घंटे में जो 7 नए मामले सामने आए हैं, उसमें एक मेडिकल का छात्र भी शामिल है. सिविल सर्जन डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि एनएमसीएच में जांच की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. न्यू गार्डनर रोड अस्पताल, एलएनजीपी अस्पताल और जिले के सभी पीएचसी और अनुमंडलीय अस्पतालों में रैपिड जांच कीट उपलब्ध कराई जा रही है जहां सोमवार से जांच शुरू हो जाएगी.
कोविड प्रोटोकॉल पालन करें:
आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉक्टर मनीष मंडल ने बताया कि कोरोना को लेकर स्थिति अभी नियंत्रण में है. अस्पताल में 15 बेड का डेडीकेटेड कोविड वार्ड तैयार कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों की कोविड जांच कराई जाएगी.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
डीडीसी ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
#
बदला रहा बिहार :ई-रिक्शा में महिला का उठा प्रसव पीड़ा ,सदर अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षित तरीके से कराया डिलीवरी
#
चिरकुंडा में खुला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विधायक अरूप चटर्जी ने किया उद्घाटन ,कहा ...
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
देह व्यापार के आरोप में होटल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस ने चार युवक युवतियों को लिया हिरासत में
#
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया क्रिकेट मिडिया कप टूनामेंट का आयोजन
#
अधिवक्ता ने जीवित दरोगा का गयाजी में किया श्रद्धा, एक केस में फसता देख भ्रष्ट दरोगा ने कोर्ट मे पेश किया मृत सर्टिफिकेट, हो गया फरार
#
डीडीसी ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
#
पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, बाहरी खिलाड़ी को लेकर हुआ विवाद,मौके पर पहुंचीं पुलिस