Date: 27/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पत्नी की हथोड़े से पीट - पीटकर हत्या, सनसनी फैल गयी

9/21/2024 12:35:16 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Asansol : रानीगंज के शिशु बागान इलाके में पत्नी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में पता चला है कि 35 वर्षीय शिल्पा शर्मा को उसके पति 40 वर्षीय राकेश उर्फ गुड्डु शर्मा ने घर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक कमरे में बंद कर दिया और उसके सिर पर हथौड़े से वार किया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर गए तो शिल्पा को लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मालूम हो कि बेरोजगार गुड्डु का अपनी पत्नी शिल्पा से कई कारणों से विवाद होता रहता था। उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। लेकिन बेरहमी से हथौड़े से पीट-पीटकर क्यों मार डाला गया, इसका कोई जवाब सामने नहीं आया। पुलिस प्रशासन की एक विशेष टीम तुरंत घटना पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।  
 
कोयलांचल लाइव के लिए आसनसोल से रिक्की की रिपोर्ट