Date: 26/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तीसरी बार बहा झिलिया डायवर्सन, निरीक्षण करने पहुंचे कार्यपालक अभियंता; एक माह में पुल चालू करने का आश्वासन
8/6/2026 5:20:22 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद के मैथन रोड स्थित झिलिया पुल निर्माण के दौरान भारी बारिश में तीसरी बार डायवर्सन बह जाने के बाद पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों का घेराव किया। विभाग ने कल तक वैकल्पिक डायवर्सन तैयार कर आवागमन बहाल करने और एक महीने के भीतर पुल निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया है। हालांकि जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि समय पर काम पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। झिलिया पुल निर्माण के दौरान बनाया गया अस्थायी डायवर्सन तेज बारिश में तीसरी बार बह गया, जिससे हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हो गया। स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर तकनीकी मानकों की अनदेखी और घटिया निर्माण का आरोप लगाया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि डायवर्सन बार-बार बहना विभाग और संवेदक की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने मांग की कि मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था के साथ पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस बीच एक और समस्या सामने आई। पुल निर्माण के दौरान जलापूर्ति पाइपलाइन का पिलर भी बह गया, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर पीएचईडी की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार ने बताया कि निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कल तक वैकल्पिक डायवर्सन तैयार कर आवागमन शुरू कराया जाएगा और लगभग एक महीने के भीतर पुल निर्माण पूरा कर उसे जनता के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोयलांचल का दर्द रंगों में उतरा, छात्रों की पेंटिंग ने दिखाई खनन और प्रदूषण की हकीकत!
#
जमीन है लेकिन पानी नहीं! 120 सबर परिवारों की आजीविका पर संकट!
#
75 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, अब योगी आदित्यनाथ को मिलना चाहिए मौका: नारायण गिरी महाराज
#
अब डिजिटल और सुरक्षित होंगे पुलिस के पुराने रिकॉर्ड, धनबाद में बना आधुनिक रिकॉर्ड रूम!
#
24 घंटे तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, गोताखोरों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक सप्ताह से लापता शुभम साव का वाटरफॉल के पास पत्थरों के बीच मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम,रो-रोकर बुरा हाल !....
#
गुजरात में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं ...
#
12 महीने से वेतन बकाया, हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रम आयुक्त कार्यालय घेरा ।
#
तीसरी बार बहा झिलिया डायवर्सन, निरीक्षण करने पहुंचे कार्यपालक अभियंता; एक माह में पुल चालू करने का आश्वासन
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच किया पोषण पोटली का वितरण