Date: 04/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक सप्ताह से लापता शुभम साव का वाटरफॉल के पास पत्थरों के बीच मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम,रो-रोकर बुरा हाल !....
10/4/2026 12:45:17 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih
: एक सप्ताह से लापता शुभम साव का वाटरफॉल के समीप पत्थरों के बीच मिला शव, घर से काम के लिए निकला था युवक, परिजनों में मचा कोहराम, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुंडी रोड भोरडीहा निवासी 28 वर्षीय शुभम कुमार साव का शव करीब एक सप्ताह बाद बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि शुभम 27 सितंबर को घर से काम करने के लिए निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। अब मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वाटरफॉल के समीप पत्थरों के बीच उसका शव बरामद किए जाने की सूचना सामने आई है।
परिजनों के अनुसार, शुभम कुमार साव 27 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे घर से खाना खाकर मोटरसाइकिल से गादी सिरामपुर स्थित श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज में काम करने के लिए निकला था। काम समाप्त होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
शुभम के पिता किशोर प्रसाद गुप्ता ने मुफ्फसिल थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। आवेदन में बताया गया था कि शुभम घर से निकलते समय होंडा साइन मोटरसाइकिल संख्या JH-10BT-6800 लेकर गया था। उसकी लंबाई करीब पांच फीट दो इंच बताई गई थी। घर से निकलते समय उसने ब्राउन रंग की टी-शर्ट, जींस और जूते पहन रखे थे।
परिजनों ने बताया कि युवक के अचानक लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। करीब एक सप्ताह बाद वाटरफॉल के समीप पत्थरों के बीच शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
शव बरामद होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा: पुलिस ने 5 डकैतों की तस्वीरें की जारी,दो-दो लाख
का
इनाम घोषित ,गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें कर रहीं छापेमारी...
#
आबिद हुसैन फायरिंग केस का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; हथियार और स्कूटी बरामद....
#
5 लाख का इनामी शूटर अरमान गया जेल में बंद, यूपी पुलिस ने मांगी ट्रांजिट रिमांड.....
#
सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, ठेले-गुमटियां हटाईं , दुकानदारों में आक्रोश !.....
#
फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 22 साल बाद आया फैसला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का भारत दौरा, भगवान बुद्ध की करेंगे पूजा-अर्चना
#
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
#
धनबाद के विकास के लिए एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, मूसलाधार बारिश में भी जारी रहा महाधरना
#
मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध तेज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
#
ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां, गलत दिशा में दौड़ते भारी वाहन बढ़ा रहे हादसे का खतरा