Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखण्ड पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,रांची एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

10/8/2024 1:19:52 PM IST

7387
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखण्ड के रांची में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका रांची हवाई अड्डा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम महिवाल ने कहा कि 'आज मैं विकसित भारत की जो कल्पना है, इसको लेकर युवाओं से संवाद करने आया हूं।' हम भारत को विकसित देश कैसे बना सकते हैं और युवाओं का उसमें क्या योगदान हो सकता है,इसको लेकर चर्चा होगी। आपको बता दे कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वही दो राज्यों में चल रही मतगणना पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दो राज्यों के रिजल्ट का आज दिन है। हरियाणा में लग रहा है कि हम एक मजबूत सरकार बना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी गुड गवर्नेंस और डेवलपमेंट के आधार पर सरकार बनाने जा रही है। अभी यह सिर्फ अनुमान ही है,लेकिन ऐसा लग रहा है हम सरकार बना लेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री ने जम्मू कश्मीर के रिजल्ट पर कहा कि वहां क्या है विधानसभा में जैसे मतदाताओं की संख्या कहीं 40000,कही 50000,कहीं 70000 है। जबकि वहां मार्जिन भी क्लोज रहता है,तो अभी वहां थोड़ा समय लगेगा।  
 
कोयलांचल लाइव डेस्क