Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधानसभा चुनाव को लेकर 18 को रांची आएंगे तेजस्वी   

10/16/2024 4:57:18 PM IST

7389
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : बिहार विधानसभा में विपक्ष के राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आगामी 18 अक्टूबर को रांची आएंगे। रांची में वे राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक़ तेजस्वी यादव रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव से संबंधित बातों पर सभी से बातचीत करेंगे। वे सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे और वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं राष्ट्रीय जनता दल कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी,इन सभी पर भी अपने दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श करेंगे।
 
                                 विज्ञापन 
 
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने बीते 15 अक्टूबर को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसमे झारखंड में 13 और 20 नवंबर 2024 और महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जिसके बाद 23 नवंबर को दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किये जायेंगे।  
 
कोयलांचल लाइव डेस्क