Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात 

10/19/2024 1:04:11 PM IST

7389
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखण्ड में बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। जहां सीएम आवास पर बीते शुक्रवार की देर रात मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही। जबकि राजद की ओर से तेजस्वी यादव,मनोज झा और संजय यादव उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद  झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
 
                                 विज्ञापन 
 
इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई। आपको बता दें कि झारखंड में 2 चरणों में मतदान होगी,जिसको लेकर सभी दल चुनाव कार्य में जुट गये हैं। जिसमे से एनडीए में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का ऐलान हो गया है,वहीं इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर विचार विमर्श जारी है। इसी को लेकर तेजस्वी यादव झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिले हैं। फिलहाल राजद नेता तेजस्वी यादव अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ एक होटल में बैठक कर रहे हैं। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क