Date: 01/06/2025 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड विस चुनाव में रांची समेत राज्य के 43 सीटों पर थमा चुनाव का शोर,कई मंत्रियों की साख लगी दावं पर
11/11/2024 4:38:41 PM IST
7389
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
राजधानी राँची समेत राज्यभर में प्रथम चरण में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे के बाद थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन को देखते हुए भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और राजद समेत अन्य पार्टियों के नेताओं का सोमवार को हर तरफ राष्ट्रीय से लेकर राज्यस्तरीय नेताओं का महाजुटान हुआ। झारखण्ड में स्टार प्रचारकों का जमावड़ा भी लगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सात चुनावी सभाओं को संबोधित किये। अमित शाह सरायकेला, सिमडेगा और तमाड़ में चुनावी सभाओं को संबोधित किये। वहीं योगी आदित्यनाथ गढ़वा जिले के नगरउटारी स्थित गोसाईबाग मैदान में,पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित सबडिवीजन ग्राउंड में,वही पलामू जिले के पांकी स्थित सिंचाई विभाग मैदान और डालटनगंज के हाउसिंग कॉलोनी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किये। इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी दो-दो चुनावी सभाओं को संबोधित किये। मोहन यादव गढ़वा व सिमरिया और मोहन चरण मांझी मंझगांव व सरायकेला में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा किये। इसके साथ ही भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती आज बहरागोड़ा व घाटशिला में जनसभा और पोटका में रोड शो किये। मिथुन चक्रवर्ती आज बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के पास स्थित मिडिल स्कूल मैदान व घाटशिला विधानसभा के सर्कस ग्राउंड दाहीगोड़ा में आयोजित सभा को संबोधित किये। मिथुन चक्रवर्ती पोटका विधानसभा में रोड शो किये,जहां लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।इनके अलावा भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किये। इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आज झारखण्ड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही राजधानी राँची में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी किये। मल्लिकार्जुन खरगे आज लगभग 11 बजे राँची पहुंचे,जिसके बाद हेलीकॉप्टर से वह छत्तरपुर हाइस्कूल मैदान में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किये। वहीं झामुमो के स्टार प्रचारक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी आज लगभग नौ चुनावी सभाओं को संबोधित किये। सीएम आज हुसैनाबाद विधानसभा,सरायकेला विधानसभा,ईचागढ़ विधानसभा व सिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार किये। वहीं कल्पना सोरेन आज बहरागोड़ा,घाटशिला,जगन्नाथपुर,लातेहार और तोरपा विधानसभा में सभा किये।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अहिल्याबाई होल्कर के जयंती को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन ,विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दिया बड़ा संदेश
#
30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जनसभा
#
विकास के मामले में सरकार और जनता के बीच हम कड़ी का काम कर रहे है : मंत्री
#
आरा बांध पर बसे गरीबों को उजाड़ने से पहले बसाने की तैयारी करें
#
भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विमल त्रिवेदी ,अनंत पाल बने महामंत्री
,
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत ,माता-पिता घायल
#
विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकली जागरूकता रैली
#
धड़ाम धुड़ुम व अपराध से परे राज्य का पहला बुक लाइब्रेरी जमशेदपुर में गोलमुरी पुलिस लाइन में
#
दहेज के खातिर पति ने नव विवाहिता की गला घोट कर दी हत्या
#
भव्य रही साईं मंदिर सिंदरी की स्थापना दिवस ,बाबा की पालकी को एसएसपी जनार्दनन ने लगाया कंधा