Date: 14/03/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ हिन्दू संगठनो का विरोध प्रदर्शन,बांग्लादेश के खिलाफ लगे नारे 

12/4/2024 1:10:10 PM IST

7346
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और आक्रमण के खिलाफ आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सुबह 11 बजे से सनातन धर्म जागरण समिति के द्वारा एक विशाल धरना एवं आक्रोश पद यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी एवं जनता श्रमिक संघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मौजूद रहे। साथ ही इस आक्रोश पद यात्रा में धनबाद विधायक राज सिन्हा,पूर्व विधायक पीएन सिंह,झरिया विधायक रागिनी सिंह भी उपस्थित रही। वही बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि आज धनबाद की जनता ने आक्रोश प्रदर्शन किया है,और हमलोगों की मांग है कि बांग्लादेश पर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू अल्पसंख्यक भाई बंधू है उन सब की रक्षा होनी चाहिए। इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने आगे कहा कि झारखण्ड के अंदर में जो बांग्लादेश के लोग घुसपैठ करके अंदर आ रहे है उनको मार -भागने का काम करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया जायेगा की जो भी बांग्लादेशी हमारे झारखंड के अंदर उनको झारखंड से बाहर निकालने का काम करे। आपको बता दे कि रणधीर वर्मा चौक से शुरू हुई यह रैली धनबाद के डीसी ऑफिस तक हुई है। अब देखना यह दिलचस्प होगा की इस आज हुए इस विरोध प्रदर्शन का कितना व्यापक असर देखने को मिलेगा,साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस विरोध प्रदर्शन के बाद अगला कदम क्या होगा सबकी निगाहें इसीपर टिकी हुई है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क