Date: 14/03/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,कहा - इस सरकार को भी मजबूर कर देंगे कि...  

12/4/2024 3:56:40 PM IST

7344
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आज मुंगेर पहुंचे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,जो अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तह पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेगें। वहीं तेजस्वी यादव ने मुंगेर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बिहार में NDA सरकार के सहायक दल जदयू और भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार में सिर्फ एक मुखौटा है। सरकार तो नीतीश कुमार के बाद इर्द गिर्द लोग और अधिकारी सरकार चला रहे है। नीतीश कुमार 20 साल तक बिहार में शासन कर चुके है अब उनका कोई विजन नहीं है। अब वे थक चुके है उनको मुखौटा बनाकर कुछ अधिकारी सिर्फ अपनी जेब गर्म कर रहे है। वही पेपर लीक मामले में हर बार एक ही जिले का नाम क्यों आता है और आज तक यहां किसी पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई। यहां लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है,साथ ही यहां माफिया के साथ मिलकर सरकार चलाया जा रहा है। अगर लोगों से पूछा जाय कि कौन सरकार चला रहा है,तो सभी यही कहेंगी कि यहां माफिया ही सरकार चला रही है। मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम पर 200 से लेकर 250 करोड़ खर्च होगें,यह आखिर किसका पैसा है ? अपने ही जनता मालिकों से मिलने के लिए इतना पैसा खर्च किया जाएगा। चुनाव और मेन चुनाव में काफी बड़ा अंतर होता है। हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली फ्री देगें और अभी इस सरकार को भी मजबूर कर देंगे कि वे 200 यूनिट बिजली फ्री दे।
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट