Date: 14/03/2025 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वि स चुनाव में भारी जीत पर भाजपा का आभार कार्यक्रम का आयोजन,ये बड़े नेता रहे मौजूद
12/6/2024 2:58:38 PM IST
7346
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद विधायक राज सिन्हा के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ,धनबाद विधानसभा चुनाव संचालन समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा अंतर्गत सभी सातों मंडलों के खंड प्रभारी ,शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक एवं सातों मंडल के कमेटी एवम , विधानसभा एवं जिला के सहयोग करने वाले सभी सामाजिक संगठनों को चुनाव में उनके अथक परिश्रम एवम सहयोग के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने एवं भाजपा धनबाद जिला महानगर कमेटी के द्वारा सभी को सम्मानित किया गया एवं उनका आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं धनबाद विधायक राज सिंह का कार्यकर्ताओं से जुड़ाव एवं क्षेत्र के आम जनमानस के बीच धनबाद राज सिन्हा की लगातार उपलब्धता ने अपना प्रतिफल दिखाया और राज सिन्हा रिकार्ड मतों से तीसरी बार जीते। वही राज सिन्हा को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता देश हित में कार्य करते हैं। भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष सरवन राय कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करने के लिए बधाई के पात्र हैं धनबाद विधायक राज सिन्हा बधाई के पात्र हैं। निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने आगे कहा कि,आजादी के बाद धनबाद विधानसभा में सन् 1995 में पहली बार भाजपा की जीत एवं उस चुनाव की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धनबाद, विधानसभा में अब तक लगातार अन्य पार्टियों के उम्मीदवार लगातार दो ही बार विधायक बने। पहली बार यह मिथक स्वयं मैंने और दूसरी बार विधायक राज सिन्हा ने इस बार तोड़ा और तीसरी बार भी विधायक बने। वही धनबाद की पूर्व सांसद रीता वर्मा ने भी मंच पर आकर विधायक राज सिन्हा को बधाई दी। इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,सर्वप्रथम मंच से नारा लगाया भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, धनबाद के सभी भाजपा कार्यकर्ता जिंदाबाद,धनबाद के मतदाता जिंदाबाद। उन्होंने आगे कहा कि हमारी इस जीत का श्रेय सभी बुथ अध्यक्षों,शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक,सह संयोजक,सभी मंडल कमेटी,जिला कमेटी,सहित पार्टी के एक - एक कार्यकर्ता को है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मेरी इस ऐतिहासिक जीत में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है मैं धनबाद विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति सदैव कृतज्ञ रहूंगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने खून से सींचकर पार्टी को खड़ा किया है, पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा कल भी थी आज भी है और आगे भी रहेगी। राज सिन्हा ने आगे कहा कि, स्वर्गीय रणधीर वर्मा जी के शहादत के बाद जब 1991 में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में परचम लहराया तब से भाजपा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा भाजपा के नीति सिद्धांत एवं कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत ही हम आज यहां हैं इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार, सभी मतदाताओं का आभार। राज सिन्हा ने यह आभार कार्यक्रम सभी मंडलों एवं बूथों में भी करने का आह्वाहन पार्टी पदाधिकारियों से किया।
मौक़े पर झारखण्ड आंदोलनकारी शहरपुरा मुनिडीह निवासी बलराम महतो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने भाजपा का पट्टा पहनाया। इस अवसर पर धनबाद जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि धनबाद महानगर के तीनों सीट पार्टी कार्य कर्ताओं की जितोड़ मेहनत के बदौलत हम जितने में सफल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामन्त्री मानस प्रसून एवम संचालन नरेंद्र त्रिवेदी ने किया। आज के कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में धनबाद विधानसभा के चुनाव प्रभारी रहे सुनील पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा थे। जबकि मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में फूल जोशी, रूपेश सिन्हा, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, रीता यादव,मिल्टन पार्थसारथी, अरुण राय, महेंद्र शर्मा, वीरेंद्र हाँसदा, नित्यानंद मंडल, रामजीत भुइयाँ, गोविंदा राउत, मनोज सिंह, मुखिया रमेश सिंह, निवर्तमान पार्षद अशोक पाल, मनोरंजन सिंह,राजाराम दत्ता, संजय कुशवाहा, किशोर मंडल, सन्नी रवानी, निर्मल प्रधान,आनंद खंडेलवाल, सुमन सिंह, राजकुमार मंडल, विकास मिश्रा,मौसम सिंह, आला पाल, बबलू सिंह, मुकेश सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, शंभु सिंह, टिंकू साव, दिलीप सिंह, जिराखन सिंह, रिंकू सिंह, मुकेश पाण्डे, रवि सिन्हा, बबलू फरिदि, सुबीर साव, उमेश सिंह, श्याम मोहन सिंह, राम मोहन सिंह, टिंकू साव, कामदेव सहित सैकड़ो भाजपाई उपस्थित रहे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झा मु मो ने धनबाद में मनाई होली मिलान समारोह ,अबीर-गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को पर्व की बधाई
#
और महादलितों संग भाजपा नेत्री ने खेली होली
#
झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त - निशिकांत दुबे
#
भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक सीता सोरेन झारखंड सरकार के कार्यो को लेकर दिया बड़ा बयान,कहा सरकार कर रही बेहतर कार्य
#
बाबूलाल मरांडी चुने गए नेता प्रतिपक्ष, झारखंड पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने की घोषणा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाहा पर्व में पहुंचे पूर्व सीएम चम्प्पाई सोरेन ,आदिवासी समाज के नयी पीढ़ी को दिया बड़ा सन्देश
#
झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त - निशिकांत दुबे
#
बेवफा निकला पति ,पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने पहुंचाया, पति गिरफ्तार
#
दुर्भाग्यपूर्ण : चोरों से निजात के लिए जमशेदपुर में लोग पलायन पर मजबूर
#
बाबूलाल मरांडी चुने गए नेता प्रतिपक्ष, झारखंड पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने की घोषणा