Date: 14/03/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कैसे चली हो रामा कैसे चली झारखंड विपक्ष मे भाजपा की गाड़ियां कैसे चली.......

12/13/2024 4:01:58 PM IST

7347
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : भाजपा की तमाम कोशिशें के बावजूद राज्य में भारी बहुमत से सरकार बनाने वाली हेमंत सरकार की अकड़ बढ़ गई है। ऐसे में कैसे चली हो रामा कैसे चली झारखंड विपक्ष मे भाजपा की गाड़ियां कैसे चली..... वाली स्थिति आ गई है।  ऐसे में अब भाजपा बचाव के मोड में आ गई है । अपनी साख बचने के लिए भाजपा चुनाव के बाद सत्ता पक्ष का सामना करने के लिए बुनियादी मामलों को उठाने में लगी हुई है। जिसमें लंबे समय से चल रही बालू की समस्या के अलावे अन्य कई मामले उठाए जा रहे हैं। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन से चार मंत्री पद हासिल करने वाली कांग्रेस मुख्यमंत्री हेमंत की इज्जत बचाने के लिए बचाव मोड में है। इस दौरान झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी अब देकर अपनी साख बचा रही है। उन्होंने सरकार द्वारा पहले से चिन्हित मइया सम्मान योजना की राशि बढ़कर 2500 रूपये करने की मांग की है। जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत चुनाव के दौरान हीं न केवल इसकी घोषणा कर चुकें हैं बल्कि आगामी 15 दिसंबर से यह कार्यान्वित होना भी तय है। सवाल यह है कि इसमें आगे की स्थिति क्या होगी धनबाद कोयलांचल में बहुचर्चित घराना सिंह मेंशन का एक गुट झरिया से पूर्व कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंहअब आम जनता बनकर मुख्यमंत्री वह पत्र देकर अब मइया सम्मान योजना की राशि बढ़ाने पर दबाव दे रही है। इधर कांग्रेस की कोशिश पर मुख्यमंत्री हेमंत ने सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक के रूप में इंटक नेता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र अनूप सिंह को ही यह पद सौंपवाया है। कांग्रेस के बड़े फिगर रहे इंटक नेता स्व राजेंद्र सिंह पर क्या कांग्रेस की कृपा अब तक बनी हुई है ? तभी तो पार्टी उनकी पुत्रवधू को सांसद प्रत्याशी  बनाने के बाद भी फिर से बेरमो विधायक अनूप सिंह को सत्ता पक्ष से मुख्य सचेतक बनाया है। इधर कांग्रेस से विधायक प्रदीप यादव ने सदन पर जातीय जनगणना का मुद्दा उठाकर इंडिया गठबंधन के पक्ष को मजबूत करने में लगे हुए हैं।अब देखना यह है कि इसमें गठबंधन की अगली रणनीति क्या होती है तथा उस पर विपक्ष की क्या राजनीति होती है।
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क