Date: 14/03/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टूरिस्ट हब बनेगा तोपचांची झील -  सुदिव्य सोनू

12/22/2024 7:20:56 AM IST

7353
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद के तोपचांची झील टूरिस्ट हब के रूप में विकसित होगा ।सरकार ने इसे विकसित करने की योजना तैयार कर ली है ।यह झील आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ।जिसपर  76 करोड़ की लागत आयेगी ।उक्त बातें नगर विकास व पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही ।उन्होंने कहा कि  तोपचांची झील को टूरिस्ट हब के रूप में सरकार विकसित करेगी। इसकी योजना तैयार हो चुकी है। झारखंड के पर्यटन के मानचित्र में तोपचांची झील का महत्वपूर्ण स्थान रहेगा। मंत्री सोनू तोपचांची झील का निरीक्षण के  धनबाद पहुंचे थे ।उनके साथ टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी थे। मंत्री सोनू ने अधिकारियों के साथ पूरे झील का निरीक्षण कर किस किस जगह पर सुविधाएं कैसे विकसित की जा सके इसकी जानकारी ली।
इंजीनियर ने मंत्री को बताया कि झील के चारो तरफ आधुनिक स्ट्रीट लाईटें लगाई जाएगी। पर्यटकों के लिए रिसाेर्ट, स्वीमिंग पूल के साथ-साथ रहने के लिए भी आधुनिक भवन बनाई जाएगी। झील के चारो तरफ पार्क का निर्माण होगा। झील में वोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। तोपचांची झील की सुंदरता आकर्षक है।
वहीं विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि तोपचांची झील के विकसित हो जाने के बाद यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। नए साल में कार्य का शिलान्यास होगा और जल्द ही कार्य को शुरू कराया जाएगा।
इस मौके पर माडा के एमडी सह नगर आयुक्त रविराज शर्मा, तोपचांची के सीओ संजय कुमार सिंह, बीडीओ एजाए हुसैन अंसारी, थाना प्रभारी डोमन रजक, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी आदि मौजूद थे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क