Date: 21/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सीनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू एवं जूनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन विजयी
1/18/2025 2:46:19 PM IST
7627
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू बनाम बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ ।टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 24 ओवर में 10 विकेट खोकर 111 रन बनाए। भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से रितेश ने सर्वाधिक नाबाद 52 रन, ऋत्विक ने 13 रन एवं नीलांशु ने 19 रनों का योगदान किया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। बिहिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक पांच विकेट, मोहम्मद कैफ और प्रवीण ने दो-दो विकेट लिए आशीष को एक विकेट मिला। 111 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने 7 विकेट खोकर 24 ओवर में जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बिहिया की तरफ से हृदयानंद ने 20 रन, अमर ने 25 रन, सुनील गुप्ता ने 20 रन और आदित्य कुमार ने नाबाद 16 रन बनाए भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुलशन एवं शिवम राज ने दो-दो विकेट तथा सागर तिवारी एवं निलांशु ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू ने यह मैच तीन विकेट से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम सिंह रहे। जिन्हें जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे ने शाहाबाद पारामेडिकल कॉलेज की तरफ से मोमेंटो से सम्मानित किया। आज के मैच के निर्णायक जिला पैनल के अभिषेक रंजन एवं विनीत थे, स्कोरिंग ओम प्रकाश ने की।वहीं जूनियर डिवीजन में आज बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की टीम ने 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। बिहिया की तरफ से राज चौधरी ने शानदार शतकीय पारी 100 रनों की खेली। शुभम ने 68 रन बनाए। साकिब ने नाबाद 11 रन, अंकित ने नाबाद 10 रन बनाए। हाईटेक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुड्डू एवं रवि को दो-दो विकेट मिला। अतिरिक्त रनो की संख्या 42 रही ।
241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाईटेक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 26 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गई। हाईटेक क्रिकेट क्लब की तरफ से अजय ने सर्वाधिक 70 रन, मोहित ने 15 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। बिहिया ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने सर्वाधिक तीन विकेट, अर्जुन एवं रूपम ने दो-दो विकेट तथा फरहान एवं राज ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन ने यह मैच 116 रनों से जीत लिया। जूनियर डिवीजन मैच के निर्णायक विशाल एवं रोशन थे ,स्कोरिंग सनी ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी, विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी, सीनियर पत्रकार आशुतोष पांडे, सीनियर खिलाड़ी राकेश मुन्ना, राकेश सिंह, लीग संयोजक आकाश कुमार, कुमार विजय उपस्थित थे ।
कल का मैच स्टूडेंट 11 क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर होगा ।इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मेयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में धनबाद की टीम ने लिया हिस्सा, संजीव सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल
#
धनबाद में जूनियर क्रिकेट को मिला नया सहारा, तीन टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक तय, परशुराम सिंह मेमोरियल के नाम हुआ टूर्नामेंट
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता
#
आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, औरंगाबाद से 11 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया
#
दुर्गापूजा मेला घूमने गया परिवार, पीछे से बंद घर में लाखों की चोरी
#
एसआईआर की आड़ में वोटरों को परेशान करने का आरोप, कांग्रेस ने की 30 नवंबर तक समय बढ़ाने की मांग ....