Date: 14/03/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टाटा स्टील वाइस प्रेसिडेंट ने झण्डोत्तोलन किया, राष्ट्र और कर्मचारियों के नाम सन्देश 
 

1/26/2025 2:44:03 PM IST

7341
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : टाटा स्टील मुख्य द्वार पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने राष्ट्रध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने परेड का भी निरीक्षण किया। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह है कि हमारे जो कर्मचारी हैं, वह सुरक्षित रहे और सुखी माहौल में काम करें। कई बार कर्मचारी सर प्लस होने पर हम लोग उनके लिए तरह - तरह की स्कीम निकालते हैं, ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में टाटा स्टील सदा आगे रहती है। अभी उन्हें चीन से ज्यादा चुनौती मिल रही है। उससे भी हम लोग प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने आप को मजबूत कर रहे हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से मो. अकबर की रिपोर्ट