Date: 13/03/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गाँधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर रंगा रंग कार्यक्रम, डीएम ने ली परेड की सलामी, योजनाओं की दी जानकारी   

1/26/2025 4:05:31 PM IST

7345
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : देशभर में 76वां  गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडे ने गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
परेड की सलामी डीएम ने ली। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के साथ-साथ जिले के तमाम अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने देश और राज्य वासियों को अपना सन्देश भी दिया। उन्होंने राज्य में चल रही और आने वाली योजनाओं के विषय में जानकारी और जिन योजनाओं का लाभ उठा रहे है उनके बारे में भी बताया। वहीँ इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों की 20 झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
वहीँ झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया साथ ही  रंगारंग कार्यक्रम में शामिल बच्चों को भी सम्मानित किया गया।  इस मौके पर भारी संख्या में जहानाबादवासी बच्चे, बूढ़े सभी वर्ग के लोग ध्वजारोहण देखने के लिए पहुंचे हुए थे। झण्डोत्तोलन से पूर्व जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी की  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी मैदान में ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी के द्वारा समाहरणालय में ध्वजारोहण हुआ। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में झण्डोत्तोलन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय गान गाया गया।  
 
कोयलांचल लिवइ के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट