Date: 13/03/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा 

3/13/2026 4:04:01 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला  :सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र में  आज  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टाटा-पुरुलिया मार्ग पर लुपुंगडीह गांव के पास इंडियन गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। राहत की बात ये है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।  चांडिल की ओर से नीमडीह जा रहे इस ट्रक का चालक का अचानक आंख लग जाने से संतुलन बिगड़ गया। ट्रक सड़क किनारे पलट गया, लेकिन चालक किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। ग्रामीणों ने फौरन नीमडीह थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पूरे इलाके को घेरा बंदी कर पलटी  ट्रक व गैस सिलेंडरों को सुरक्षित कर लिया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस घटना में ट्रक चालक सुरक्षित है। 
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट