Date: 14/03/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से जामताड़ा में भाजपाइयों ने बाँटी मिठाई

2/8/2025 6:36:12 PM IST

7347
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : दिल्ली विधानसभा आम चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी ने शिकस्त दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी बहुमत से जीत के बाद झारखण्ड के जामताड़ा के भाजपाइयो में जबरदस्त ख़ुशी देखी गई। इसको लेकर भजपा नेता वीरेन्द्र मंडल  ने आज इस जीत पर जामताड़ा में अपने कार्यकर्ताओ के साथ खुशिया मनाई। उन्होंने कहा की दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है और अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बहुत जल्द बनेगी। भाजपा को मिली इस जीत से जामताड़ा भाजपा में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र मंडल ने मिठाई बांटी और जश्न मनाया। वहीं इस मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए कुछ नही किया। वो ईमानदार व्यक्ति नही थे। बल्कि उन्होंने दिल्ली में कचड़ा फैलाया हुआ था। वहाँ के लोगोँ ने भाजपा पर विश्वास किया और भाजपा के पक्ष में विश्वास कर वोट किया है, वहां के लोगों को धन्यवाद देते हैं की विकास करने वाली भाजापा को चुना है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट