Date: 12/03/2025 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रगति यात्रा के तहत 14 फरवरी को जहानाबाद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, जिले को देंगे.......
2/12/2025 3:53:58 PM IST
7348
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं ऐसी स्थिति में जहानाबाद जो राजधानी पटना सटा हुआ है अतः जहानाबाद में आगामी 14 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एक तरफ जहां प्रशासनिक तैयारी जोरों पर हैं, वहीं जदयू के नेताओं के द्वारा भी लगातार जिले के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सभी चीजों को सुदृढ़ किया जा रहा है। जहानाबाद जिला मुख्यालय के जर्जर सड़क का निरीक्षण करने प्रदेश जदयू के कदावर नेता निरंजन केशव उर्फ प्रिंस ने भी दलबल के साथ निरीक्षण किया साथ ही इस मौके पर जिले के उपविकास आयुक्त समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में ही प्रदेश जदयू के कदावर नेता निरंजन केशव उर्फ प्रिंस ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले लगभग 19 वर्षों के अपने कार्यकाल में पूरे बिहार में शांति सद्भाव का वातावरण लाने का काम किया है। आगामी 14 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा पर जहानाबाद पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने वाले हैं। इसके अलावा कई सड़कों का भी निरीक्षण कर उस दिन शिलान्यास कराई जाएगी। उसी क्रम में जिला मुख्यालय के फिदा हुसैन सड़क एवं मलहचक एरोड्रम सड़क का निरीक्षण किया गया। निरंजन केशव प्रिंस ने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के शासनकाल में शांति सद्भाव के साथ विकास हो रहा है। पहले बिहार में जंगल राज था, रात को कौन कहे दिन में भी सड़कों पर एवं बाजार में चलने में डर लगता था। हत्या, लूट, अपहरण उस सरकार की पहचान बनकर रह गई थी । नीतीश कुमार ने जब से बिहार की बागडोर संभाली है तब से सभी वर्ग के लोग काफी खुश हैं। इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रगति यात्रा पर आगामी 14 फरवरी को लगभग 200 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। हर जगह पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। दिलीप कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं, यही कारण है कि जहानाबाद आगमन पर सभी वर्ग एवं धर्म के लोगों के बीच उत्साह का माहौल है। साथी ही जिले को देंगे बहुत सारी सौगातें जो आम जान मानस के बीच उत्सुकता का विषय है।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झा मु मो ने धनबाद में मनाई होली मिलान समारोह ,अबीर-गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को पर्व की बधाई
#
और महादलितों संग भाजपा नेत्री ने खेली होली
#
झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त - निशिकांत दुबे
#
भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक सीता सोरेन झारखंड सरकार के कार्यो को लेकर दिया बड़ा बयान,कहा सरकार कर रही बेहतर कार्य
#
बाबूलाल मरांडी चुने गए नेता प्रतिपक्ष, झारखंड पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने की घोषणा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खाताधारक के भाई को सौपा दुर्घटना बीमा राशि चेक
#
होली के रंग से दूर रहता है बिहार का एक गांव, मान्यता सुन आप ......
#
दुर्भाग्यपूर्ण : चोरों से निजात के लिए जमशेदपुर में लोग पलायन पर मजबूर
#
बाहा पर्व में पहुंचे पूर्व सीएम चम्प्पाई सोरेन ,आदिवासी समाज के नयी पीढ़ी को दिया बड़ा सन्देश
#
बाबूलाल मरांडी चुने गए नेता प्रतिपक्ष, झारखंड पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने की घोषणा