Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा की आक्रोश रैली

5/5/2025 3:05:01 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : भारतीय जनता पार्टी महानगर कमेटी ने आज पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर विरोध जताया। रैली भाजपा जिला कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक गयी और जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विधुत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ  नेता भी हुवे शामिल हुए।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पहलगाम कि घटना ने पुरे देश को झंझोर  कर रख दिया और पुरे देश भर में आक्रोश  हैं। आज इसको लेकर पुरे प्रदेश में भाजपा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश रैली निकाल कर कड़ा विरोध जताया और देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से कड़ी कार्रवाई की  मांग की हैं।
 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट