Date: 23/02/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय जनता दल  ने मनाई  पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 37 वीं पुण्यतिथि 

2/17/2025 5:18:19 PM IST

7345
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 37 वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मनाई। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने  उन्हें नमन किया और उनके चित्र पर फुला माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के मार्गदर्शन पर चलना हीं उनके प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। कर्पूरी ठाकुर जी दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके सादा जीवन, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें ‘जननायक‘ भी कहा जाता है। उन्होंने देशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। हमारी पार्टी भी उनके द्वारा किये गए कार्यों और बताये गये मार्ग पर चलकर अंतिम व्यक्ति की उत्थान के लिए काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने  पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान भी चलाई जा रही है।
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट