Date: 06/03/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ब्रॉउन शुगर के  तस्करी को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, तस्करो ने की 15 राउंड फायरिंग, कई घायल , पुलिस का खुला पोल 

3/5/2025 4:03:57 PM IST

102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : --- जमशेदपुर में जहा एक जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल लगातार अवैध कारोबार को लेकर पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात करते रहे है।  लेकिन जमशेदपुर की पुलिसिंग व्यवस्था को पोल पट्टी ब्रॉउन शुगर तस्करो ने खोल कर रख दी है। जिसकी बानगी बर्मामाईनस के थाना क्षेत्र  में देखने को मिली। देर रात ब्रॉउन शुगर तस्करो ने बर्मामाईनस थाना के गेराज कॉलोनी में  दो ब्राउन शुगर तस्कर आपस में भीड़ गए। फिर क्या था जमकर लाठी डंडे  तो चले ही ,बात इतने में नहीं रुका हर्बे हथियार भी चमका।  उससे भी मन ब्रॉउन शुगर तस्करो का नहीं भरा तो फिर पिस्टल निकाल ली और 15 राउंड फायरिंग की ।  जिसमें दो ब्राउन तस्कर को  गोली  लगी और दोनों घायल हुए। एक चापड़ से घायल हुआ। वहीं घायल में शाहरुख को पीठ में गोली लगी है जब की उसके चचेरा गुलाम गौस को गाल और कमर के पास चापर से मारकर घायल किया गया है.वही अफजल को मुंह में गोली लगी है। जिसका इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना में एक महिला भी घायल है।  सबसे मजे की बात यह रही की दोंनो में वर्चस्व की लड़ाई की बात पुलिस तक पहले से थी फिर भी पुलिस सब जानकर अनजान बनी रही। उधर इस घटना के  घंटो बाद मौके पर पुलिस पहुंच।  वही पुरानी स्टाइल में पुलिस ने लोगो और सरकार को दिखाने के लिए घटनास्थल से पांच खोखा एक लोडेड पिस्तौल बरामद की। उधर सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल से हिरासत में ले लिया है और सभी का इलाज  एमजीएम अस्पताल और टीएमएच में चल रहा है।  ब्राउन शुगर तस्करी को लेकर फायरिंग हुई ह।  वही अब दिखावे के लिए पुलिस ने उस क्षेत्र में  पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ा दी है। अब देखना यह है की इस घटना के बाद से इस क्षेत्र में कोई नया ब्रॉउन  शुगर तस्कर का उदय होता है या नहीं 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए अकबर की रिपोर्ट