Date: 06/03/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

संथाल  परगना के आई जी पहुँचे जामताड़ा, अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया  निरीक्षण
 

3/5/2025 4:03:57 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamtada  : संथाल परगना प्रक्षेत्र के आई जी क्रांति कुमार आज अनुमंडल पुलिस कार्यालय जामताड़ा का वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचे। जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद आई जी ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करने कार्यालय पहुंचे, इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, प्रशिक्षु डी एस पी चंदशेखर व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान आई जी ने बारीकी से सभी फाईलों का जाँच की, वहीं पेंडिंग पड़े मुकदमों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिये। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए आई जी क्रांति कुमार ने साइबर अपराध रोकथाम में की जा रही कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुवे बताया कि सात माह पूर्व मैंने योगदान दिया है और मेरा फोकस साइबर अपराध को रोकने में पूरा प्रयास है, सात महीने के दौरान में संथाल परगना के देवघर जिला और जामताड़ा जिला में सात सौ से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। और उन अपराधियों को कोर्ट से बेल भी नही मिला है। हमलोगों ने बहुत ही शक्त रूप से साईबर अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर कार्यवाही कर रहे हैं। इसके साथ ही साइबर अपराध के अनुसंधान पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से ट्रेनिंग दी गई है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट