Date: 03/07/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वर्षा से मौसम हुआ सुहाना ,रवी की फसल प्रभावित 

3/20/2025 4:24:36 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad  : जहानाबाद में मौसम बरसात से मौसम सुहाना हो गया है। इस बरसात से एक ओर जहां किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं वहीं लोगों ने गर्मी से राहत महसूस किया है। रुक-रुक कर हो रही वर्षा से रवी की फसल अधिक प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक चना मसूर सरसों खेसारी आदि फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है जबकि गेहूं फसल को भी क्षति पहुंची है। किसानों का कहना है कि इस वर्षा से किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं है बल्कि क्षति ही हुई है। किसान के खेतों में रबी की फसल लह लहा रही थी कई किसानों के खेतों के रवी का फसल कट चुका था सभी तरह के रवी एवं गेहूं की फसल को भारी क्षति हुई है ।  किसानों से सरकार से मांग किया है की क्षति  हुई फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दी जाए। 
 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट