Date: 22/07/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रकृति की पूजा सभी को हर हाल में करना चाहिए : पूर्व मुख्यमंत्री

4/1/2025 7:50:07 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर आज सरहुल पर्व शहर मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीतारामडेरा के उरांव बस्ती और मुंडा समाज के लोगों ने आज अपने सरना स्थल पर पूजा अर्चना किया।  वहीं  दोनों ही जगहों पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास इस पूजा मे शामिल हुए। उन्होंने पूरे  विधि विधान से पूजा अर्चना की।  वहीं रघुवर दास ने कहा कि आज भी हमारे आदिवासी समाज के लोगों द्वारा प्रकृति की पूजा किया करते हैं।  आज आवश्यकता है कि सभी लोग अपने देवी देवताओ के साथ साथ प्रकृति की भी पूजा करें।  आज प्रकृति है तभी सभी लोग हैं ।  प्रकृति की पूजा हर हाल मे होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मे भी हम देवी देवताओं पर फूल बेलपत्र चढ़ा कर पूजा करते हैं। जिसको देखते हुए प्रकृति की पूजा जरुरी है।  रघुवर दास ने पूरे झारखंड वासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनायें दी।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट