Date: 19/04/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वित्तीय वर्ष 2025 - 26  के लिए प्रस्ताव के अनुमोदन पर डीएलटीसी की बैठक में कई महत्वपर्ण मुद्दों पर चर्चा 
 

4/12/2025 2:16:26 PM IST

48
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : समाहरणालय के सभागार में शनिवार को स्केल ऑफ फाइनेंस के प्रस्ताव के अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डीएलटीसी) की बैठक हुई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में  वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में मजदूरी, बीज, फर्टिलाइजर, उपकरण, उपस्कर, चारा इत्यादि के मूल्य में वृद्धि के कारण कृषि उत्पादों के उत्पादन लागत में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए विभागों द्वारा संभावित लागत का प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है। इसके आलोक में स्केल ऑफ फाइनेंस पर चर्चा की गई। एडीएम ने कृषि विभाग के धान, मक्का, अरहर, गेहूं, चना, सरसों, आलू, पशुपालन विभाग के ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरी पालन, सूकर पालन, कुक्कुट पालन 500 ब्रॉयलर, कुक्कुट पालन (400 बर्ड) लेयर, गव्य विकास विभाग के 2, 5 व 10 मवेशियों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण, मत्स्य विभाग के बत्तख सह मत्स्य पालन, मछली पालन, मत्स्य सह मुर्गी पालन, मछली सह मुर्गी पालन, मछली सह सूअर पालन, आरएफएफ में मछली पालन तथा उद्यान विभाग के मधुमक्खी पालन के वित्तीय वर्ष 2025 - 26 के प्रस्ताव की समीक्षा की।समीक्षा के बाद एडीएम ने गव्य विकास पदाधिकारी को देशी गाय व भैंस के पालन के लिए खर्च को विशेष रूप से निर्धारित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ देवकांत प्रसाद , मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा, सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, डीडीएम नाबार्ड रवि सोहानी, प्रगतिशील किसान अब्दुल कयूम अंसारी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थें।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क