Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरियत को संविधान से ऊपर मामले में भाजपा ने निकली आक्रोश रैली

4/21/2025 6:20:37 PM IST

59
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो नेता हफीजुल हसन अंसारी द्वारा सरियत को संविधान से ऊपर बात कर संविधान का अपमान वाले विवाद के विरोध में भाजपा  महानगर के द्वारा एक आक्रोश मार्च निकाली गई। यह आक्रोश रैली उपायुक्त  कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।  इस आक्रोश रैली का नेतृत्व जमशेदपुर के सांसद विद्युत द्वारा महतो और पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू कर रही थी। इस आक्रोश रैली में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रैली के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और वहां एक सभा हुई। सभा में सभी नेताओं ने मंत्री हफीजुल हसन के बयान की निंदा करते हुए माफी मांगने की मांग की। इधर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि मंत्री सत्ता के नशा में चूर है और जिस तरीके से संविधान को सरिताय से ऊपर बात कर जो बयान दिया है।  वह काफी निंदनीय है ऐसे मंत्री को बर्खास्त करने की जरूरत है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा हिंदुस्तान में सभी धर्म के लोग रहते हैं और सभी धर्म के लोग बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को मानते हैं।
 
 
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट