Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

' स्मार्टफोन आपको स्मार्ट बनाते हैं ' विषय के पक्ष और विपक्ष में जोरदार रही छात्राओं की विचार प्रतियोगिता की स्पर्धा 
 

4/28/2025 3:36:33 PM IST

7459
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : ' स्मार्टफोन आपको स्मार्ट बनाते हैं ' विषय के पक्ष और विपक्ष में छात्राओं की विचार अंतर सदन विद्यालयी अंग्रेजी वाद- विवाद अभिव्यक्त प्रतियोगिता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के बालिका विभाग में आज आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान सिंधु सदन की  दीशिता, नंदिनी राठौर, हिमांशी आडवाणी को मिला एवं दूसरे स्थान पर गोदावरी सदन की सोनल बनर्जी , देवोश्री मुखर्जी तथा अस्मिता गोराई रहीं। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बच्चों की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चे बच्चियों की बुद्धि कुशाग्र होती है, उनका हौसला भी बढ़ता है। प्रतियोगिता में हार जाने की स्थिति पर वे फिर से परिश्रम करते हैं और उन्हें जीत भी हासिल होती है। अतः ऐसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेनी चाहिए।उपप्राचार्या लीला सिंह ने विजेता बच्चियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका संजय पात्रा,  विनय नारायण राय , तथा मौसमी घोष ने निभाई। कार्यक्रम अंग्रेजी की वरिष्ठ शिक्षिका शरद लक्ष्मी बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क  
 
 


सम्बंधित खबरें

#  सड़क का हुआ शिलान्यास ,नहीं शुरू हुआ काम,.कांग्रेस ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया आरोप !
# स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत उपायुक्त, एस पी समेत अधिकारियों ने सफाई कर किया जागरूक ....
# बिहार के गया जी में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं पहुंचे, सात समंदर पार से आए विदेशी श्रद्धालुओं  ने गया के देवघाट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान....
# लग्जरी कार से 421 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1728 बोतल-कैन जब्त......
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...