Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
8/22/2026 2:29:46 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने 21 अगस्त 2026 की रात आरा शहर के विभिन्न थानों और प्रमुख संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और रात्रि गश्ती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने आरा नगर थाना, आरा नवादा थाना और मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थानों में ओडी ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय की व्यवस्था, सीसीटीएनएस प्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों एवं जरूरी रिकॉर्ड की भी गहन जांच की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख स्थलों का सघन भ्रमण किया। इनमें सिंडिकेट, रमना मैदान, बड़ी मठिया, रामघरिया, अरण्य देवी मंदिर, धरहरा पुल, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, शीशमहल चौक, स्टेशन रोड और जज कोठी मोड़ शामिल रहे। रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही, शहर में रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाना है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधान परिषद सभापति से मुलाकात, कॉलेजों के आसपास पुलिस गश्ती की मांग
#
12 हजार क्यूसेक पानी में ही कमजोर पड़ने लगा तटबंध, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, किसान परेशान
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर,छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान
#
साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, धनबाद में पुलिस अधिकारियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण
#
पोटका में बदहाल सड़कों को लेकर दुखनी सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस