Date: 27/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा
9/26/2026 11:35:24 PM IST
51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को देर रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग चलाया गया। अपराध नियंत्रण, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। यहां आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई तथा वाहन सवार लोगों की पहचान का सत्यापन किया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई स्थानों पर राहगीरों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई।
सड़क किनारे अड्डाबाजी करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने विशेष कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर फरार एवं वांछित अपराधियों की तलाश की। साथ ही अवैध शराब, जुआ और लॉटरी जैसे अवैध धंधों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।
वही ट्रैफिक डीएसपी रोहित साव के नेतृत्व में सिटी सेंटर ,बैंक मोड़ के अलावे विभिन्न प्रमुख इलाकों में वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए 20 वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप की स्थिति रही।
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। संदिग्ध गतिविधियों, नशे में वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
संजाना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसएसपी प्रभात कुमार ने कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर, ब्रजकिशोर सिंह को सौपा कालू बथान ओपी का कमान,अभिषेक बने घनुड़ीह प्रभारी
#
त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
#
पारिवारिक कलह में खौफनाक वारदात घर में लगी आग से बाप-बेटी की मौत बहन गंभीर....
#
जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक घायल; टीएमएच में चल रहा इलाज......
#
चोरी और लूट की घटनाओं से दुकानदार बेहद परेशान हैं, जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार के सभी दुकानें बंद रहीं, दुकानदार सड़कों पर उतर आए।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 करोड़ घोटाले पर छापेमारी
#
मुंगेर को मिली 4 नई लग्जरी बसों की सौगात, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
नेशनल हैंडलूम डे पर बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं को मिला जीआई प्रमाणपत्र
#
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का दिया संदेश