Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

Breaking  news :  सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर राज कुमार ने पद से दी इस्तीफा ,विभाग में मची खलबली 
  

5/8/2025 6:58:48 PM IST

201
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर राज कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दी है। विभागीय अधिकारीयों से अपेक्षित सहयोग न मिलने की स्थिति में उन्होंने यह स्टेप ली है। उन्होंने अपनी इस्तीफे की प्रति उपायुक्त ,ए डी एम (विधि व्यवस्था  ),नोडल पदाधिकारी हेल्थ के अलावा आरडीडी हज़ारीबाग़ , अभियान निदेशक रांची और प्रधान सचिव हेल्थ को भी इस्तीफे की प्रति भेजी है। इस इस्तीफे में उन्होंने स्पष्ट किया है कि  मौजूदा परिस्थिति में उन्हें विभागीय सहयोग वित्तीय और नैतिक रूप से नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में वह जिस ढंग से पहले कार्य कर रहें थें उस ढंग से अब नहीं कर पा रहें है। इसकी वजह से अपनी दायित्व निर्वहन में कई प्रकार की तकनीकीअड़चनें उनके दायित्व में खलल डाल रही है जो उनके दायित्व के प्रति न्याय संगत नहीं है। उक्त अधिकारों के बिना मेरे जगह पर कोई भी अधिकारी के लिए ठीक नहीं होगा। अब यहां यह बताना जरूरी है कि यह वही नोडल अधिकारी हैं। जिन्होंने कोरोना काल से अपने अच्छे कार्य को लेकर जिले से लेकर राज्य स्तर पर सम्मानित भी होतें रहें हैं। अपने कार्यकाल के दौरान सदर अस्पताल की बिगड़ी हुई सिस्टम को सुधारने व उसे संचालन करने में सफल रहें हैं। इधर डॉक्टर राज कुमार सिंह के इस्तीफे की प्रति मिलते हीं विभाग में खलबली मच गई। इस मामले पर जब कोयलांचल लाइव ने ए डी एम (विधि व्यवस्था  ) पियूष सिन्हा से बातचीत की तो वह भी स्तब्ध रह गए और कहा कि प्रशासन इस मामले की जांच करके जरूरी स्टेप आवश्य लेगा। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क