Date: 12/12/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, "हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन का प्यार" का दिया संदेश

8/13/2025 2:19:11 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : सुंदर नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से एकता, साहस व बलिदान का संदेश दिया। 106 वाहिनी सुन्दरनगर जमशेदपुर के कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में "हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन का प्यार" का संदेश फैलाया, यात्रा के दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए और देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। कमांडेंट राजीव कुमार ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा न केवल एक आयोजन था, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और एकजुटता का जीवंत संदेश भी थी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.अकबर की रिपोर्ट