Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सरकार का सही इलाज़ मिला हेमंती देवी को,अब जियेंगी नया जीवन
12/8/2025 6:43:51 PM IST
7528
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:
झरिया के दुर्गापुर बस्ती की निवासी 44 वर्षीय हेमंती देवी पिछले एक वर्ष से असामान्य व अनियमित योनि रक्तस्राव से पीड़ित थीं। इसके कारण उनके शरीर में गंभीर रक्ताल्पता हो गई थी। उनके पति सचीन्द्र भुईंया, एक ड्राइवर हैं, और आर्थिक तंगी के चलते लंबे समय तक उचित इलाज नहीं करवा सके। इसकी जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि जब सदर अस्पताल और वहाँ पदस्थ वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने अस्पताल का रुख किया। डॉ. संजीव द्वारा गहन जांच एवं पूर्व ऑपरेशन जाँच करवाई गई। जिससे यह सामने आया कि हेमंती देवी को गर्भाशय के मुख पर स्थित एक गांठ है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, डॉ. संजीव कुमार की देखरेख में दिनांक 8 दिसंबर 2025 को उन्हें भर्ती किया गया। दो यूनिट रक्त की व्यवस्था की गई और फिर गांठ को हटाने की शल्य क्रिया तथा तत्पश्चात पेट के रास्ते गर्भाशय को निकालने की शल्य क्रिया सफलतापूर्वक की गई। इस जटिल सर्जरी को डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. राज कुमार सिंह, ओटी सहायक मदुसूदन मरांडी और शशि प्रकाश की टीम ने मिलकर किया। शल्यक्रिया के बाद मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है। वहीं हेमंती देवी एवं उनके परिवार ने जिला प्रशासन के साथ सदर अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रबंधन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्हें यहाँ उचित और सुरक्षित उपचार मिला।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम, प्रभावती अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा
#
सदर अस्पताल में एमपीए-एससी सेवा का शुभारंभ,12 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बना नया मिशाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
रामनवमी पर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु,जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तों में दिखी गहरी आस्था