Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

देह व्यापार के आरोप में होटल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस ने चार युवक युवतियों को लिया हिरासत में

2/13/2026 3:47:40 PM IST

171
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara :बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत हीरक रोड पर स्थित मानसिंह कुरवा गाँव मे आज ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस के लिए बड़ी फजीहत खड़ी कर दी। दरअसल मुख्य सड़क पर स्थित होटल आश्रय फैमली रेस्टोरेंट के सामने करीव दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।ग्रामीणों का सीधे तौर पर आरोप था कि इन होटल में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है।हंगामे की खबर पाकर कतरास पुलिस दलबल के साथ पहुँची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।इस दरमियान होटल से चार युवक और चार युवती को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लायी और पूछताछ कर मामले की जानकारी ले रही है।इस मामले ग्रामीणों ने कहा कि इस होटल में कोई दिनों से देह व्यापार का काम चल रहा था,जिसको लेकर सम्बंधित विभाग में लिखित देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई थी।पर कार्रवाई नही होने पर आज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।थाना प्रभारी ने कहा कि आज यह सूचना मिली थी कि संदिग्ध अवस्था मे इस होटल में कुछ युवक युवतियों को देखा गया है।जिसको लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल पूरे मामले में कतरास पुलिस हर दृष्टिकोण पर जांच करते हुए मामले की हकीकत सामने लाने का प्रयास कर रही है।जांचोपरांत ही  पूरा मामला का पटाक्षेप हो पायेगा।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट