Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, बाहरी खिलाड़ी को लेकर हुआ विवाद,मौके पर पहुंचीं पुलिस
2/7/2026 5:16:06 PM IST
298
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:- मुंगेर मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में उस समय अफरातफरी मच गई जब जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान बाहरी खिलाड़ी को शामिल करने को लेकर दो पक्षों के बीच तीखा विवाद हो गया। गुरुवार शाम करीब 4 बजे, जब पोलो ग्राउंड में बच्चे फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे थे और कुछ खिलाड़ी अभ्यास एवं खेल गतिविधियों में जुटे थे, तभी अचानक हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मैदान में जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।प्रतियोगिता के आयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि, यह चैंपियनशिप विशेष रूप से मुंगेर जिले के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 12 वर्ष से लेकर ओपन कैटेगरी (महिला एवं पुरुष) तक के प्रतिभागी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंगेर फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के संचालक रामेश्वर झा द्वारा लखीसराय जिले के एक खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल कराने का प्रयास किया गया। नियमों के तहत बाहरी खिलाड़ी का पंजीकरण मान्य नहीं होने पर उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर शुल्क वापस कर दिया गया।आयोजक के अनुसार, पंजीकरण रद्द होने के बाद संबंधित खिलाड़ी ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखीं। इसी सिलसिले में बात करने जाने पर रामेश्वर झा और उनके साथियों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। मैदान में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने भी आयोजक के साथ हुई धक्का-मुक्की की पुष्टि की है। अरविंद कुमार ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराने और सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपने की बात कही है। वहीं, दूसरी ओर, फिजिकल ट्रेनिंग के कोच रामेश्वर झा ने आयोजक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे पिछले चार वर्षों से मुंगेर फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और अब तक 450 से अधिक बच्चों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयन हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद कुमार (पिता-पप्पू यादव) लगातार उनके बैच को बदनाम करने और जलील करने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह चौथी बार है जब आयोजक द्वारा इस तरह की रंगबाजी और धक्का-मुक्की की गई है।
रामेश्वर झा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बैच के खिलाड़ी अमरजीत, जो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आया था, उसके साथ आयोजक ने गलत टिप्पणी की और मैदान में आकर कॉलर पकड़कर मारपीट की। विरोध करने पर उनसे भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि जब ट्रेनिंग सेंटर की लड़कियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोच रामेश्वर झा ने बताया कि, उन्होंने तीन महीने पूर्व ही आयोजक के खिलाफ व्यवहार न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी और अब इस पूरे मामले में औपचारिक शिकायत भी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
CBSE ईस्ट जोन जूडो में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी चुनौती, कप्तान सलीमा टेटे पर नजरें
#
डार्विन टेस्ट में हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा
#
15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज, वेल्स के खिलाफ भारत करेगा अभियान की शुरुआत
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
8 लेन सड़क पर अवैध कट और भारी वाहनों का कब्जा, सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
सुधार गृह या मस्ती का अड्डा? गांजा-डांस का वीडियो वायरल
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा