Date: 20/11/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस लाइन में कर्मियों की मौजुदगी में एसएसपी की ब्रीफिंग

6/4/2025 3:23:31 PM IST

103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार अब एक्शन  दिखने  लगा हैं। कल  तक  जिले में  छोटी  मोटी  घटनाओं  को  जो  धनबाद  पुलिस  नजर  अंदाज  करती  रही  अब  वे सारी  बाते  नये  एसएसपी  प्रभात  कुमार  के  नजरो  दिखने  लगा कि   जिले  के  कुछ  पुलिस  अधिकारी  कुछ  घटनाओं   को  नजर  अंदाज  करते  हैं। जिससे  पीड़ित  परिवार  को  पुलिस  से  न्याय  नहीं  मिलता। ये  सारी  बाते  जानने  सुनने  के  बाद  एसएसपी  प्रभात  कुमार  ने अचानक कल  यानी  मंगलवार की  रात पुलिस केंद्र में एक ब्रिफिंग आयोजित की गई। जिसमे जिले के सभी सब इंस्पेक्टर (दारोगा) शामिल हुए। ब्रिफिंग के दौरान सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव व ग्रामीण एसपी कपील चौधरी भी मौजूद थे। एसएसपी  ने साफ-साफ  शब्दों  में अपने  पुलिस अधिकारियों  को  अपराध नियत्रण पर  रोक  लगाने  की  बात  कही ,उन्होंने  गंभीर  अपराध  साइबर  की  चर्चा  की, साथ  ही  सभी  थानेदार  को  हिदायत  देते  हुए  कहा  कि  थाना में आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार सभी  थानेदार  करे। उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। पासपोर्ट व आचरण प्रमाण पत्र के आवेदन को पेंडिंग न रखे। अब  देखना  यह हैं ,एसएसपी के  इस  ब्रीफिंग  का  असर  कितने  पुलिस  अधिकारियों  पर  पड़ता हैं और  कितने थानेदार  उस  पर  खरा  उतारते  हैं। 
 
 धनबाद  से  कोयलांचल  लाइव  के  लिए  कुंदन  सिंह  की  रिपोर्ट