Date: 27/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कब दस्तक देगा मानसून ? जाने मौसम का हाल
6/12/2025 6:04:42 PM IST
7440
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
गर्मी से बेहाल झारखंड के लोगों को मानसून का इंतजार है. मानसून को लेकर रांची मौसम केंद्र के निदेशक ने अहम जानकारी दी है . इस वर्ष जब केरल में निर्धारित समय 01 जून से आठ दिन पहले ही मानसून का आगमन हो गया तो सभी की उम्मीदें बढ़ गई थी कि इस वर्ष झारखंड में भी समय से पूर्व मानसून दस्तक देगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अभी भी झारखंडवासियों को मानसून का इंतजार है. वहीं रांची मौसम केंद्र के निदेशक और वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने उम्मीद जताई है कि संभवतः 16-17 जून तक मानसून झारखंड में साहिबगंज के रास्ते पहुंच जाएगा और अगले दो से पांच दिनों में पूरे राज्य में छा जाएगा.
अगले दो दिनों तक उमस भरी गर्मी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इन दिनों डाल्टनगंज को छोड़कर राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री सेल्सियस के बीच है. बावजूद इसके राज्य के कई हिस्सों खासकर पूर्वी और उससे सटे जिलों में उमस भरी गर्मी का अहसास अधिक इसलिए हो रहा है, क्योंकि इन जिलों में न्यूनतम आर्द्रता 50% से ज्यादा है और अधिकतम आर्द्रता भी 85-92% के आसपास है.
ऐसे में अधिकतम तापमान के सामान्य तापमान के पास रहने के बावजूद लोगों को अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ह्यूमिडिटी की वजह से राज्यवासियों को अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है और यह स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक बनी रहेगी.
बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार
मौसम केंद्र रांची का ताजा मानसून अपडेट के अनुसार राज्य में मानसूनी बारिश के लिए अभी भी कम से कम चार दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. सिक्किम, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और बिहार के उत्तर पूर्वी छोर तक आकर कई दिनों से मानसूनी सिस्टम ठहर सा गया है. पहले मौसम केंद्र ने 10 जून 2025 के बाद स्थितियां सुधरने और मानसून के आगे बढ़ने के लिए फेवरेबल कंडीशन की संभावना जताते हुए 10 से 15 जून के बीच झारखंड में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई थी, जो अब 17 जून तक बढ़ गया है.
16-17 जून तक मानसून आगमन की संभावना
मौसम केंद्र रांची के निदेशक ने कहा कि अब ऐसा लग रहा है कि अगले 03-04 दिनों में परिस्थितियां अनुकूल होगी और 16-17 जून तक राज्य में मानसून दस्तक दे देगा. उन्होंने बताया कि साहिबगंज के रास्ते झारखंड में मानसूनी पवन के प्रवेश करने के बाद जल्द ही सिस्टम पूरे झारखंड में छा जाएगा और अच्छी बारिश देखने को मिलेगी.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नाला के पलास्थली स्थित ईसीएल की बंद खदान में चाल धंसने से आठ लोगो की दबे होने की आशंका ,घायलों का ईलाज बंगाल के अस्पताल में ...
#
कल नगर निगम चुनाव की होगी मतगणना, डीसी आदित्य रंजन ने किया वेयरहाउस काऔचक निरीक्षण
#
IIT-ISM में जल्द शुरू होने जा रहा है क्रिटिकल मिनरल्स पर एमटेक कोर्स, ऊर्जा और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए भी तैयार होंगे विशेषज्ञ
#
वीर सोरेन की अंतिम यात्रा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ,दी श्रद्धांजलि ,नम आंखों के बीच अंतिम यात्रा हुई रवाना
#
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुँची कदमा,प्रभु जगन्नाथ मंदिर की रखी आधारशिला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार की राष्ट्रवादी सोच बीएम एस से खाती मेल - राज सिन्हा
#
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी अहम् जानकारी ,बताया ....
#
राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव–2026 का हुआ भव्य आयोजन ,कलाकारों ने नृत्य, संगीत के माध्यम से दर्शकों का जीता दिल
#
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 1994 बैच के छात्रों का मिलन समारोह, पुरानी यादें हुईं ताज़ा
#
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी