Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ संपन्न
5/3/2026 11:43:28 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में आज कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों की एंट्री कराई गई थी । परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही थी ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
दरअसल नीट यूजी परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। निर्धारित समय से पहले ही छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित सामानों पर पूरी तरह रोक लगाई गई । सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन और दंडाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे । वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भारी भीड़ देखने को मिली। मुंगेर जिले में भी नीट यूजी परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी रही । जिले के तीन प्रमुख केंद्रों जिसमें केंद्रीय विद्यालय जमालपुर, बैद्यनाथ गर्ल्स हाई स्कूल और मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल, दंडाधिकारी और केंद्र अधीक्षक लगातार निगरानी में जुटे रहे । परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया । प्रशासन का कहना है कि नीट यूजी परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
काम शुरू नहीं करने पर टेक्नो क्राफ्ट पर बीसीसीएल ने की बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष के लिए किया ब्लैकलिस्ट
#
सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का कानूनी नोटिस,7 दिन में सार्वजनिक माफी.....
#
डालसा, जिला प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त पहल, सैकड़ों लाभुकों को मिले मुआवजा और नियुक्ति पत्र
#
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
#
झरिया में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, BCCL-CISF ने 15 टन कोयला किया जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
#
महुली गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हादसा, दो सगे भाई गंगा में डूबे ,एक का मिला शव,दूसरे की तलाश जारी ...
#
नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ संपन्न
#
मंच से अधिकारी के लिए कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक का विडिओ हुआ वायरल ,छिड़ी राजनीतिक और सामाजिक बहस
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...