Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...
5/5/2026 2:45:00 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में छिनतई की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जामताड़ा के रहने वाले युवक से बाइक, लैपटॉप, मोबाइल और नगदी छीनने के साथ-साथ दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया था।
मंगलवार को इस मामले में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला साहेबगंज रोड स्थित अपना अस्पताल के समीप का है, जहां जामताड़ा के नारायणपुर निवासी इरफान अंसारी से तीन मोटरसाइकिल पर सवार 6-7 अपराधियों ने छिनतई की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधियों ने पहले बाइक की किस्त फेल होने का बहाना बनाकर उसे रोका, फिर उसकी मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल और 22 हजार रुपये नगद छीन लिया।
इतना ही नहीं, अपराधियों ने सामान लौटाने के एवज में दो लाख रुपये की मांग भी की और 4 मई को पैसे देने का दबाव बनाया। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रेहान अंसारी (फकीरडीह), फरदीन अंसारी (गायडेहरा), राजू अंसारी (भीतर गांव) और जावेद अंसारी (फकीरडीह) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक हुंडई i20 कार, तीन मोटरसाइकिल, छीना गया लैपटॉप, सात मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नगद बरामद किया है।
सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल
#
पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
#
जमशेदपुर में युवक पर तलवार से हमला, बच्चे को बचाने के दौरान...
#
स्मैक और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने नाटकीय ढंग से दबोचा
#
पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 'पन्ना' किया बरामद, 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई कीमत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
#
नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ संपन्न
#
महुली गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हादसा, दो सगे भाई गंगा में डूबे ,एक का मिला शव,दूसरे की तलाश जारी ...
#
मंच से अधिकारी के लिए कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक का विडिओ हुआ वायरल ,छिड़ी राजनीतिक और सामाजिक बहस
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...