Date: 02/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
4/10/2026 5:21:43 PM IST
76
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी के बाद देशभर में सियासत गरमा गई है। इसी कड़ी में धनबाद में भी विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश गलत हाथों में चला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बेदाग छवि वाले नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि असम की जनता भाजपा के खिलाफ अपना जनादेश दे चुकी है। यदि आने वाले चुनाव में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आता है, तो हिमंता बिस्वा सरमा को उठाकर डालने का कार्य किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे पहले कांग्रेस का हिस्सा थे, लेकिन पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री बने। साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिमंता बिस्वा सरमा और निशिकांत दुबे में हिम्मत है तो झारखंड आकर दिखाएं, युवा कांग्रेस उनके मुंह पर कालिख पोतने का कार्य करेगी। गौरतलब है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने हाल ही में मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वे उम्र के कारण ‘पागल जैसी बातें’ कर रहे हैं। यह बयान उस वक्त आया जब खड़गे ने गुवाहाटी में प्रेस वार्ता के दौरान सरमा पर लगे आरोपों की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की थी।
संजना सिंह
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
जेएमएम की बैठक में पदाधिकारियों के साथ पार्टी सदस्य हुए शामिल, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैती छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया
#
मैकेनिक अफरोज को गोली मरने वाला शूटर शिवम गिरफ्तार
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल
#
आधुनिक शहर की ओर मुंगेर ने बढ़ाया कदम ,राज्य मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी