Date: 28/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लखनऊ में दो उज्बेकिस्तानी युवतियां गिरफ्तार ,खुफिया एजेंसियां अलर्ट
6/22/2025 11:17:08 AM IST
7527
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Sanjana Singh
Lucknow :
सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज अपार्टमेंट से दो उज्बेकिस्तान की महिला गलत तरीके से रह रही थीं। जानकारी होने पर पुलिस और एफआरआरओ की टीम ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई एक महिला ने तो भारतीय दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक करा लिया। इसके बाद गिरोह बनाकर गैरकानूनी कार्य कर रहे थे। इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दोनों महिलाओं, एक चिकित्सक और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। एआरआरओ ऑफिस और सुंशांत गोल्फ सिटी पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू हजरतगंज स्थित बिल्डिंग में फ्लैट नंबर-527 के मालिक ने कुछ विदेशी लोगों को ठहराया है। यह जानकारी भी मिली कि आर्थिक लाभ के लिए उन विदेशियों से संदिग्ध और गैर कानूनी गतिविधियां कराई जा रहीं हैं। पुलिस टीम ने एफआरआरओ टीम के साथ उक्त फ्लैट में छापेमारी की। फ्लैट के अंदर से पुलिस को दो विदेशी महिलाएं मिली। पूछताछ में दोनों विदेशी महिलाओं ने बताया कि 18 जून को उन्हें फ्लैट में ठहराया गया था। दोनों ने अपने नाम होलिडा और नीलोफर बताया।
पुलिस की गिरफ्त में आई दोनों विदेशी महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। भारत आने के बाद करीब दो वर्ष पूर्व उनका पासपोर्ट, वीजा व अन्य जरूरी दस्तावेज गायब हो गये थे। उज्बेकिस्तान की अपनी साथी लोला कायूमोवा व लखनऊ के रहने वाले त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा था। उन दोनों ने एफआईआर कराई कि नहीं, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। होलिडा और नीलोफर ने बताया कि उनकी लीडर लोला कायूमोवा कई वर्षों से भारत में रह रही है। उसकी मदद से दोनों भारत पहुंची थीं। होलिडा और नीलोफर ने बताया कि लोला कायूमोवा की मदद से कई उज्बेकिस्तान की युवतियां और महिलाएं भारत आ चुकी हैं। यही नहीं अवैध रूप से भारत में रह भी रहीं हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आभूषण दुकानदार को गोली मार 45 लाख की लूट, विरोध में गुरुआ बाजार बंद
#
एमआर कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कंपनी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
#
कुड़ा फेंकने को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर महिला सहित पूरे परिवार के साथ जमकर किया मारपीट
#
आपसी रंजिश में देर रात गोलीबारी, दो युवक घायल, इलाके में तनाव
#
गैरेज मिस्त्री की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
#
अतिक्रमण के खिलाफ करवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज़, रेलवे पुल के नीचे वर्षो से...
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर उठाई आवाज ,सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ,कहा ...
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा