Date: 01/07/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमसं के कुछ वरिष्ठ असंतुष्ट नेताओं ने थामा राजकासं का दामन, कहा रामाधीर सिंह से प्रेरित होकर उठाया कदम 

6/27/2025 6:47:56 PM IST

57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : जनता मजदूर संघ में असंतुष्ट कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उक्त संघ का दामन छोड़कर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का दामन थाम लिया है। ये तमाम असंतुष्ट वरिष्ठ नेता बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र संख्या 10 से जुड़े हैं। उक्त आशय की घोषणा राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आशनी सिंह ने आज कोला कुसमा स्थित प्रधान कार्यालय पृथ्वी मेंशन में प्रेस वार्ता के दौरान दी। संगठन द्वारा दावा किया गया है कि इस फेरबदल से मजदूर संगठनों के बीच हलचल मच गई है। मौके पर संघ की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर इंदु सिंह भी मौजूद थी। दोनों ने नव-शामिल नेताओं का गर्मजोशी से  संगठन में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संघ में अरविंद सिंह जैसे अनुभवी नेता के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। नवनियुक्त सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि वह पूर्व अध्यक्ष रामाधीर सिंह के विचारों और संघर्षशील नेतृत्व से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है।रामाधीर सिंह हमेशा मजदूरों के हक की बात करते हैं और हम उनके साथ मिलकर कामगारों की बुलंद आवाज़ बनेंगे।वहीं इसको लेकर मजदूर राजनीति में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इस सब के पीछे असल में किसकी चाल है कि एक साथ इतने वरिष्ठ नेताओं का सामूहिक बदलाव को विवश होना पड़ा। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क