Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
Bengaluru Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 मैचों पर रोक, RCB और KSCA पर केस की मंजूरी
7/25/2025 1:59:51 PM IST
7570
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Saba Afrin
Bengaluru Stampede:
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मैच नहीं खेले जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु भगदड़ मामले में जांच आयोग ने इस स्टेडियम में बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी है. इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने अब RCB के खिलाफ मुकदमा चलाने की भी इजाजत दे दी है. सरकार का ये फैसला जांच आयोग की रिपोर्ट में आया है, जिसमें RCB और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को घटना के लिए दोषी बताया गया था. RCB के साथ ही KSCA पर भी केस चलाने को मंजूरी मिल गई है।
क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच?
रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित है. इसलिए वहां पर किसी भी बड़े आयोजन पर रोक लगा दी है. ऐसे में अगले साल होने वाले IPL मैचों के यहां होने संभावना कम ही लग रही है. हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इससे RCB को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि वो अपने घर में एक भी मैच नहीं खेल पाएगा जस्टिस डीकुन्हा की रिपोर्ट पिछले हफ्ते ही कर्नाटक कैबिनेट के सामने पेश की गई थी, जिसे गुरुवार 24 जुलाई को मंजूर कर लिया गया. इस रिपोर्ट में ही RCB और KSCA के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड को भी दोषी बताया गया था।
क्या है पूरा मामला?
IPL 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को RCB और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL का खिताब जीता था. इसके एक दिन बाद 4 जून को RCB की टीम अपने शहर बेंगलुरु लौटी थी और इस दौरान जीत के जश्न के बीच अचानक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे में करीब 50 लोग घायल भी हुए थे. इस खौफनाक घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 5 जून को रिटायर्ड जस्टिस माइकल डीकुन्हा के नेतृत्व में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
CBSE ईस्ट जोन जूडो में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी चुनौती, कप्तान सलीमा टेटे पर नजरें
#
डार्विन टेस्ट में हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा
#
15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज, वेल्स के खिलाफ भारत करेगा अभियान की शुरुआत
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
8 लेन सड़क पर अवैध कट और भारी वाहनों का कब्जा, सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
सुधार गृह या मस्ती का अड्डा? गांजा-डांस का वीडियो वायरल
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा