Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
8 लेन सड़क पर अवैध कट और भारी वाहनों का कब्जा, सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा
6/27/2026 11:56:53 AM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार बैठक कर दुर्घटनाओं में कमी लाने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी झारखंड की पहली 8 लेन सड़क पर अब भी कई जगह अवैध कट खुले हुए हैं। यही नहीं, सड़क के मुख्य लेन पर भारी वाहनों के खड़े होने से भी हादसे का खतरा बना हुआ है। धनबाद के काको मोड़ से गोल बिल्डिंग तक करीब 20 किलोमीटर लंबी 8 लेन सड़क पर कई स्थानों पर अवैध कट बना दिए गए हैं। काको मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने बड़ा कट खोल दिया गया है, जबकि काको मोड़ से शक्ति चौक के बीच भी कई कट मौजूद हैं। वहीं शक्ति चौक के समीप हाइवा जैसे भारी वाहनों को सड़क के मेन लेन पर खड़ा किया जा रहा है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के लिए परेशानी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक अवैध कट से वाहन दूसरे लेन में आने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रहती है। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध कट बंद करने का निर्देश दिया था, लेकिन निर्देश के बाद भी कई जगह स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं डीटीओ सी दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि 8 लेन सड़क के सभी अवैध कट बंद कर दिए गए हैं। अगर इसके बावजूद कहीं कट खुला हुआ पाया जाता है तो उसे तत्काल बंद कराया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन का यह दावा जमीन पर कबतक और कितना असरदार साबित होता है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन चोर गिरोह का हुआ दरसल यह खुलासा, चोरी की बाइक और ऑटो बरामद
#
बरोरा पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्रों को किया जागरूक
#
जिस्मफरोशी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी
#
हथियारों के अवैध कारोबार का हुआ खुलासा, 145 जिंदा कारतूस के साथ हथियारों का जखीरा बरामद
#
सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, घटनास्थल पर जुटी भीड़
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
8 लेन सड़क पर अवैध कट और भारी वाहनों का कब्जा, सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
सुधार गृह या मस्ती का अड्डा? गांजा-डांस का वीडियो वायरल
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा