Date: 27/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा

7/27/2026 6:06:48 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : उड़ीसा से बिहार भारी मात्रा में गांजा ले जा रहे  एक व्यक्ति को जमशेदपुर पुलिस ने मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार करने में सफलता पाई । प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटी एसपी ललित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात मे सूचना मिली की मानगो बस स्टैंड में एक व्यक्ति गांजा लेकर बिहार और बनारस जाने के फिराक में है इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल गठित कर बस स्टैंड की घेरा बंदी की जहां पांच नंबर गेट शौचालय के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर तीन ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई जिसमें 33 किलो गांजा बरामद की गई जिसका अनुमानित मूल्य लगभग साढे 16 लाख रुपए बताई जा रही ह। जो ओड़िसा से खरीद कर बिहार और बनारस मे बेचने के लिए ले जा रहा थ। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम उमेश कुमार थाना अथमलगोला पटना का रहने वाला बताय। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके.बहरहाल आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गय। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट