Date: 01/08/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  झारखंड के दो‑दिवसीय दौरे पर,देवघर से धनबाद तक कड़ा सुरक्षा प्रबंध

7/31/2025 12:16:27 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे में झारखंड आ रही है। आज वह शाम रांची पहुंचेगी,और रात्रि राज भवन में विश्राम करेंगे और कल सुबह वह देवघर और धनबाद के लिए प्रस्थान करेगी। वही हम बात करते हैं,सुरक्षा व्यवस्था की तो राष्ट्रपति की सुरक्षा में 1000 जवान 8 आईपीएस 25 डीएसपी 60 इंस्पेक्टर और 300 दरोगा और जमादार तैनात रहेंगे।  वही रांची में जो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कल शाम मॉक ड्रिल किया गया,जो एयरपोर्ट से कार्किट बकतर बंद गाड़ी एंबुलेंस राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे अन्य वाहन बिरसा चौक हरमू बायपास किशोरगंज होते हुए राजभवन पहुंचेगी। वहीं राष्ट्रपति के आगमन का बात करें तो वह आज 12 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगी वहां से सड़क मार्ग के द्वारा 1:00 बजे एम्स पहुंचेंगे और 3:00 बजे तक वह एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंग। 
राज्यपाल भी रहेंगे उपस्थित
दोनों कार्यक्रमों में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर, धनबाद तथा रांची जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम की बात करें तो गुरुवार को वे कोलकाता एयरपोर्ट से सेना के विमान से दोपहर 12.20 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग होते हुए लगभग अपराह्न एक बजे एम्स, देवघर पहुंचेंगी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क