Date: 15/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उपायुक्त की शख्ती पर मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाया गया 
 

7/17/2025 4:11:12 PM IST

7469
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Devghar : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी  नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार राजकीय श्रावणी मेले, 2025 के अवसर पर बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार की अगुवायी में मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लगाये गए स्थायी व अस्थायी दुकानों को हटाया गया। साथ ही दुबारा अतिक्रमण कर दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गयी। ज्ञात हो कि मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में दुकानों के अतिक्रमण से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
 
 
देवघर से कोयलांचल लाइव के लिए उत्तम जायसवाल की रिपोर्ट