Date: 01/08/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंची, झारखण्ड के राज्यपाल ने किया स्वागत

7/31/2025 2:45:09 PM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Devghar : देश की प्रथम नागरिक, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, झारखण्ड दौरे के पहले दिन विशेष विमान से बाबानगरी स्थित एयरपोर्ट पहुंचीं, एयरपोर्ट पर राज्यपाल,सूबे की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए है। राष्ट्रपति का देवघर आगमन एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है, देवघर एम्स में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में महामहिम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी, राष्ट्रपति के हाथों MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को उपाधियाँ और मेडल प्रदान किया जाएगा। एम्स देवघर के लिए यह बेहद गौरव का क्षण है। दीक्षांत समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी, एम्स निदेशक सौरभ वार्ष्णेय समेत कई विशिष्टजन भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति संस्था की उपलब्धियों की सराहना करेंगी, और मेडिकल शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में एम्स की भूमिका को रेखांकित करेंगी।  देवघर एम्स में इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है। यह आयोजन न केवल एम्स बल्कि संपूर्ण झारखण्ड राज्य के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होगा, और चिकित्सा क्षेत्र में नई दिशा तय करेगा। 
 
देवघर से कोयलांचल लाइव के लिए उत्तम जायसवाल की रिपोर्ट