Date: 29/10/2025 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थामा आपकी विकास पार्टी का दामन
8/25/2025 6:39:26 PM IST
973
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Koderma :
आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय कार्यालय कोडरमा के छतरबर में काफी संख्या में राजद, कॉंग्रेस, लोकजनशक्ति पार्टी आदि को छोड़कर कई लोगों ने केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा की उपस्थिति में आपकी विकास पार्टी का दामन थामा हैं। सभी को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने माला पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सभी को पार्टी सिंबल लगा हुआ बैग भी प्रदान किया गया। वही जो लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर आपकी विकास पार्टी में सम्मलित हुए उन्होंने कहा की आपकी विकास पार्टी के हाथों मजबूत करेंगे। आपकी विकास पार्टी का कार्य धरातल पर दिखता हैं। हमेशा जनमुद्दों को लेकर आपकी विकास पार्टी आवाज बुलंद करते रहती हैं। वर्तमान समय में आपकी विकास पार्टी लोगों के लिये एक बेहतर विकल्प हैं। इसलिये हमसभी लोगों ने आपकी विकास पार्टी का दामन थामा हैं। जबकि
केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा की झारखंड सरकार मईया योजना छोड़कर और कोई ऐसी योजना नहीं चला रही जो धरातल पर नजर आये। झारखंड में मनमानी तरीके से कानून चलता हैं। सूर्या हांसदा का पुलिस द्वारा इनकॉन्टर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनकी हत्या का उच्च स्तरीय जांच होना चाहिये। रामगढ़ के आफताब अंसारी मृत्यु मामले पर भी पुलिस पर कई सवाल उठे। आखिर आफताब अंसारी पुलिस के लॉकअप से कैसे भाग गया। उसका शव संदिग्ध हालात में आखिर कैसे मिला। सभी मुद्दों पर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आपकी विकास पार्टी झारखंड के सभी जिलों में जनमुद्दों को लगातार उठा रही हैं। एसआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा की इंडियां गठबंधन के नेता राहुल गांधी जिस प्रकार से आवाज उठा रहे हैं। वह कहीं से भी गलत नहीं हैं। हमारी पार्टी भी उनका समर्थन करती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की जब से झारखंड का गठन हुआ है। तब से अब तक मॉब ब्लीचिंग के जो भी लोग शिकार हुए हैं। उनके पीड़ित आश्रित परिवारों के लिए सितंबर माह में रांची में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके उनकी समस्याओं को सुनेंगे। मॉब ब्लीचिंग के पीड़ित परिवारों की हम आर्थिक मदद भी करेंगे। वही आपकी विकास पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में बबलू खान, मोहम्मद नजरुल हक, चाँद खान, मोहम्मद इम्तियाज, रियाज शेख, मोहम्मद शफीक सहित अन्य लोग शामिल हैं।
कोडरमा से कोयलांचल लाइव के लिए मनीष राज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आपने एनडीए को 20 साल दियें मुझे बस 20 महीना दें : तेजस्वी
#
VIP से बगावत कर सकलदेव बिंद ने थामा BJP का दामन
#
सभा के मंच से तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर कसा तंज
#
कोयलांचल में जदयू व भाजपा मिलकर श्रमिक हित में काम करेंगे
#
यह चुनाव तय करेगा कि क्या बिहार में जंगलराज लौटेगा या विकास का राज कायम रहेगा : अमित साह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला,लगेज स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का...
#
महाकुंभ से लौट रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार, पति-पत्नी समेत बच्चों की हुई मौत
#
विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थामा आपकी विकास पार्टी का दामन
#
पूरी श्रद्धाभाव से मनायी गई धनबाद में शहीद राजू यादव की 34 वीं पुण्यतिथि
#
आइसीआइसीआइ बैंक ने राज्य पुस्तकालय को भेंट की आवश्यक सामग्रियां